संस्था का निम्नलिखित उद्देश्य होंगे।

क- क्षेत्रीय तथा वाह्य जंगली शाकों के प्रबर्द्धक पदार्थों को एकत्र करना।
ख- संस्था के प्रयोगिक प्रांगण में उनका संरक्षण एवं परिवर्द्धन करना।
ग- जंगली शाकीय फसलों के उत्पादन के लिए उचित एवं सुगम कृषि प्रणालियों की खोज व प्रसार करना।
घ- जंगली शाकीय फसलों के में लगने वाले कीट एवं व्याधियों की खोज एवं उनके निदान हेतु उपाय करना।
ङ-आर्थिक महत्व के दृष्टिकोण से प्रसंकरण विधि एवं रासायनिक उपचारों द्वारा उन्नतशील एवं व्याधि मुक्त क़िस्मों का उत्पादन करना।
च - जंगली शाकीय फसलों के पोषक तत्वों एवं औषधिक महत्तव की जानकारी प्राप्त करना।
छ- जंगली शाकीय फसलों के नई उन्नतशील प्रबर्द्धकों को देश तथा विदेश के अनुसंधान संस्थानों से आदान प्रदान करना।
ज़- उन्नतशील प्रबर्द्धकों को क्षेत्रीय तथा वाह्य कृषक समुदाय में वितरण करना।
झ- जनजातियों को जंगली शाकीय फसल के उत्पादन, परिरक्षण एवं उपयोग संबंधी कृषि तकनीकी प्रशिक्षण देना इत्यादि।